जयपुर | जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड में मारे गए जयपुर के भट्टा बस्ती निवासी मोहम्मद असगर के परिजनों को जलदाय मंत्री महेश जोशी ने 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड : जान गंवाने वाले असगर के परिवार को 5 लाख का चेक, मंत्री महेश जोशी खुद पहुंचे घर
जयपुर निवासी मोहम्मद असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
HIGHLIGHTS
- जयपुर निवासी मोहम्मद असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
संबंधित खबरें
इसी के साथ शोक संतप्त परिवार के हर दुख-सुख में साथ खड़े रहने का वादा भी किया।
जयपुर निवासी मोहम्मद असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
जलदाय मंत्री और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने मृतक के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर स्वयं संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भेजा गया संवेदना पत्र पढ़ा।
संबंधित खबरें
इसी के साथ मंत्री जोशी ने मृतक असगर मोहम्मद के परिवार को 5 लाख की राशि के आर्थिक सहायता का चैक भी परिजनों को दिया।
सीएम गहलोत की ओर से आर्थिक सहायता राशि भिजवाने पर शोक संतप्त परिजनों ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।
आपको बता दें कि जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने चलती ट्रेन में फायरिंग कर दी थी। जिसमें आरपीएफ के एक एएसआई समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई थी।
इनमें जयपुर के भट्टा बस्ती में रहने वाला मोहम्मद असगर भी शामिल थे। वह नौकरी की तलाश में मुंबई जा रहे थे।
असगर पिछले एक साल से परिवार के साथ जयपुर में रह रहे थे और एक चूड़ी की फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल