जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलेभर से आए फरियादियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुनकर मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी माध्यम से प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारित करें।
जोगाराम पटेल ने की जनसुनवाई : आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ त्वरित करें निस्तारित - संसदीय कार्य मंत्री
जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है।
HIGHLIGHTS
- जनसुनवाई में आए फरियादियों ने विद्युत, पेयजल सहित अन्य परिवेदनाएं मंत्री पटेल को सौंपी जिस पर उन्होंने परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
संबंधित खबरें

इस दौरान संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने आमजन की समस्याओं को तसल्ली से सुना और विश्वास दिलाया कि समस्याओं का यथोचित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसुनवाई में आए फरियादियों ने विद्युत, पेयजल सहित अन्य परिवेदनाएं मंत्री पटेल को सौंपी जिस पर उन्होंने परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण के लिए पारदर्शिता एवं निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360