जयपुर। शासन सचिव महिला एवं बाल विकास महेन्द्र सोनी ने सोमवार को गांधीनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) का औचक निरीक्षण किया।
शासन सचिव महेन्द्र सोनी की नाराजगी: आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय का अभाव
शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई
HIGHLIGHTS
- महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता और सहायिका से केंद्र पर बच्चों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई
संबंधित खबरें

शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आईसीडीएस जयपुर जिला उपनिदेशक महेश शर्मा को निर्देश दिए कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय चालू किया जाए।

महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता और सहायिका से केंद्र पर बच्चों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
संबंधित खबरें
शासन सचिव ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली पोषाहार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ता से पोषाहार सामग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी ली। शासन सचिव को कार्यकर्ता ने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन कर, ओ टी पी से पोषाहार सामग्री की प्राप्ति सुनिश्चित की जाती है।
सोनी ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध पोषाहार को देखा तथा उसकी एंट्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली और अन्य व्यवस्थाओं की वस्तु स्थिति को देख आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360