जयपुर/बीकानेर, 20 मई 2025 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मई को प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को करणी माता मंदिर पहुंचकर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में मां करणी के चरणों में माथा टेकते हुए जनसभा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
Rajasthan: BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ ने करणी माता के दरबार में टेका माथा
दर्शन उपरांत राठौड़ ने बीकानेर स्थित प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और प
संबंधित खबरें
दर्शन उपरांत राठौड़ ने बीकानेर स्थित प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा, संरचना, यातायात व भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
राठौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राजस्थान के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह जनसभा अनुशासित, भव्य और प्रेरणास्रोत बने।"
उन्होंने दावा किया कि जनसभा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।
करणी माता के आशीर्वाद और पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ, 22 मई को बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत एक ऐतिहासिक अवसर बनने जा रहा है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360