जयपुर | Mali Saini Samaj Reservation: राजस्थान में सुलगी आरक्षण की आग ठंडी पड़ गई है।
ठंडी पड़ी आरक्षण की आग: माली-सैनी समाज आरक्षण आंदोलन स्थगित, हाईवे से प्रस्थान करने लगे आंदोलनकारी
माली-सैनी समाज ने अपना आरक्षण आंदोलन स्थगित कर दिया है। भरतपुर में दो हफ्ते तक चले आरक्षण आंदोलन को आखिरकार मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है।
HIGHLIGHTS
- माली-सैनी समाज ने अपना आरक्षण आंदोलन स्थगित कर दिया है। भरतपुर में दो हफ्ते तक चले आरक्षण आंदोलन को आखिरकार मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
माली-सैनी समाज ने अपना आरक्षण आंदोलन स्थगित कर दिया है।
भरतपुर में दो हफ्ते तक चले आरक्षण आंदोलन को आखिरकार मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है।
ऐसे में अब आंदोलनकारियों के मार्ग से हटने के बाद करीब दो हफ़्तों से बंद आगरा-बीकानेर हाइवे जल्द ही फिर से चालू हो जाएगा।
OBC आयोग से मिला था आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, आंदोलन कर रहे समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजधानी जयपुर में ओबीसी आयोग से मिला था।
इस दौरान हुई बातचीत के बाद आज मंगलवार को समाज के प्रमुख लोगों ने आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया।
संघर्ष समिति के मुख्य सचिव बदन सिंह कुशवाहा के अनुसार, ओबीसी आयोग से हुई वार्ता और आश्वासन के पहलुओं पर गौर करते हुए समाज के लोगों से चर्चा हुई।
इसके बाद सभी की सहमति मिलने के बाद समाज के वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
आपको बता दें कि, इससे पहले तक सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तमाम तरह की वार्ताएं विफल हो रही थी और प्रदर्शनकारी हाईवे छोड़ने को तैयार नहीं थे।
ऐसे में हाइवे पर यातायात पूरी तरह से ठप था और करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा था।
हाईवे ही बन गया था घर, चलता रहता था गीत-संगीत
माली-सैनी समाज के आरक्षण आंदोलन के दौरान आगरा-बीकानेर हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया था और आंदोलनकारियों का घर बन गया था।
सड़क पर पड़ाव डाले बैठे आंदोलनकारियों ने हाइवे किनारे ही भट्टियां लगा रखी थी। वहीं से सभी के लिए नाश्ता-पानी और खाने का भी इंतज़ाम हो रहा था।
हाईवे पर महिला आंदोलनकारी भी जुटी हुई थी। जो गीत-संगीत गाकर अपना समय गुजार रही थी।
आरक्षण आंदोलन स्थल पर पड़ाव डाले बैठे लोगों ने हाइवे किनारे ही भट्टियां लगा ली थीं। नाश्ता-पानी के इंतज़ाम भी हो रहे थे।
राजमार्ग पूरी तरह से जाम होने के बेसह आंदोलन स्थल पर महिलाएं गीत-संगीत गाकर वक्त बिता रही थीं। तो अन्य ग्रामीणों ने भी वहीं डेरा जमाया हुआ था।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल