जैसलमेर | लगता है इस बार विधानसभा चुनावों चाहे वह कर्नाटक में हो या राजस्थान में, ’सांप’ मुख्य मुद्दा बनने वाला है।
मैं नागिन तू सपेरा Video: कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में सांप डालने की गुस्ताखी, लोगों के भी उड़ गए होश
सपेरे ने अपना खेल दिखाने के दौरान गुस्ताखी करते हुए सांप को मंत्री जी के पास ले गया और उनके गले में डालने लगा। सांप को अपने पास देख मंत्री जी घबरा गए। इससे वे परेशान दिखाई दिए और अपनी सीट से उठकर उससे बचने लगे।
HIGHLIGHTS
- सपेरे ने अपना खेल दिखाने के दौरान गुस्ताखी करते हुए सांप को मंत्री जी के पास ले गया और उनके गले में डालने लगा। सांप को अपने पास देख मंत्री जी घबरा गए। इससे वे परेशान दिखाई दिए और अपनी सीट से उठकर उससे बचने लगे।
संबंधित खबरें
जहां कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विषैले सर्प जैसे विवादित बयान दिए गए, वहीं राजस्थान में भी एक मंत्री को सांप से डराने जैसा मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को एक कार्यक्रम के दौरान सांप से डारते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ये वीडियो जैसलमेर का बताया जा रहा है। जहां शनिवार रात को भणियाणा के निजी विद्यालय के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद शिरकत करने पहुंचे थे।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक सपेरा सांप का खेल दिखा रहा था।
संबंधित खबरें
तभी अचानक उसने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
सपेरे ने अपना खेल दिखाने के दौरान गुस्ताखी करते हुए सांप को मंत्री जी के पास ले गया और उनके गले में डालने लगा।
सांप को अपने पास देख मंत्री जी घबरा गए। इससे वे परेशान दिखाई दिए और अपनी सीट से उठकर उससे बचने लगे।
उन्होंने सपेरे को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन सपेरा फिर भी नहीं माना और मंत्री जी को सांप से डराता रहा।
बस इतने में ही मंत्री महोदय के सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और सपेरे को दूर भगाया।
सपेरे के दूर हटने के बाद ही मंत्री महोदय ने राहत की सांस ली और अपनी सीट ग्रहण की।
मंत्री और सांप pic.twitter.com/KVJH5Of86E
माफी मांगी तो कर दिया माफ
सपेरे को जब अपनी इस हरकत का अहसास हुआ तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मंत्री महोदय के पैर छू ली और माफी मांगी।
ऐसे में मंत्री महोदय ने भी सपेरे की इस गलती को अनदेखा कर उसे माफ कर दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स यहां भी भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई करते दिख रहे हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल