जयपुर | राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फिर से कांग्रेस रिपीट होने के दांवे के बीच शनिवार को राजस्थान भाजपा का कुनबा बढ़ने जा रहा है।
भाजपा का बढ़ रहा कुनबा: कई जाने-माने चेहरे होने जा रहे शामिल, लेंगे कमल खिलाने का संकल्प
प्रदेश में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान भाजपा में कई जाने-माने चेहरों की एंट्री होने जा रही है। शनिवार यानि आज प्रदेश भाजपा में करीब 17 जाने-माने लोग कमल खिलाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- प्रदेश में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान भाजपा में कई जाने-माने चेहरों की एंट्री होने जा रही है। शनिवार यानि आज प्रदेश भाजपा में करीब 17 जाने-माने लोग कमल खिलाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रदेश में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान भाजपा में कई जाने-माने चेहरों की एंट्री होने जा रही है।
शनिवार यानि आज प्रदेश भाजपा में करीब 17 जाने-माने लोग कमल खिलाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, रिटायर्ड जज, कई कर्मचारी नेता भी शामिल हैं।
इसके अलावा इनमें कुछ पुराने नेता घर वापसी भी करने जा रहे हैं। जिन्होंने पूर्व में किन्ही कारणों के चलते पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी।
इनमें पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, पूर्व विधायक अनिता कटारा और कर्मचारी नेता महेश व्यास शामिल हैं।
संबंधित खबरें
इन सबकी होगी एंट्री
- पूर्व विधायक अनिता कटारा,
- पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर,
- पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा,
- मध्य प्रदेश के रिटायर्ड डीजी पवन जैन,
- कर्मचारी नेता महेश व्यास,
- इंटक नेता मृदुरेखा चौधरी,
- दिनेश यादव
- पूर्व मंत्री नत्थी सिंह के बेटे सेवानिवृत्त जज किशन गुर्जर
शनिवार को ये सभी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
इसी के साथ भाजपा राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत जिलों के प्रमुख मन्दिरों से होगी और इसमें प्रदेश के तीन बड़े नेता मौजूद रहेंगे जो रथ पर सवार होंगे।
रथ यात्राएं एक सप्ताह के बाद शुरू होंगी और सितंबर के मध्य में जयपुर में आकर समाप्त होंगी। बताया जा रहा है कि यात्रा की समाप्ति पर जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी की एक सभा भी हो सकती है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल