अजमेर | अजमेर में एक महिला से कुकर्म की वारदात में पीड़ित महिला ने अपने पति पर नशे की गोलियां खाकर कुकर्म करने और कमरे में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
अजमेर : माँ-बेटे ने पत्नी को बंधक बना कर तीन बार गर्भपात करवाया, कैमरे लगा कर अश्लील वीडियो भी बनाए
अजमेर में एक महिला से कुकर्म की वारदात में पीड़ित महिला ने अपने पति पर नशे की गोलियां खाकर कुकर्म करने और कमरे में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
HIGHLIGHTS
- पति से कहा कि वह एक महीने से प्रेग्नेंट है, तो उसका पति उसे वापस अलवर उसे बाबा के पास ले गया। लेकिन वहां जाकर पता चला कि बाबा को जेल में बंद है। करीब 3 साल से उसका पति उसे पीटता आ रहा है। उसी के साथ ही उसे उसके भाई को मारने की धमकी भी दी है।
संबंधित खबरें
पति और सास पर 3 साल तक बंधक बनाकर तीन बार भ्रूणहत्या (embryoctony) करवाने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलवर के थाने में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी दूसरी शादी 2016 में अजमेर निवासी युवक से हुई थी। वर्तमान में उसका सात साल का लड़का है।
संबंधित खबरें
महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले 7 सालों से उसके पेट में जब भी लड़की होने का शंका हुई तो उसके पति और सास ने एक तांत्रिक बाबा के कहने पर उसका दो बार गर्भपात करवा दिया।
कमरे में कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो बनाए
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके कमरे में चारों तरफ कैमरे लगवा रखे हैं। जिससे वह अश्लील वीडियो बनाता है। महिला ने आरोप लगते हुए कहा की उसका पति नशे के कैप्सूल खाकर उसके साथ मर्जी के खिलाप भी काम करता है। जिससे वह काफी परेशान है।
महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका पति घर के ऊपर वाले कमरों में नाबालिग लड़कों को लाकर भी उनके साथ गलत काम करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
करीब 3 साल से उसका पति उसे पीटता आ रहा है। उसी के साथ ही उसे उसके भाई को मारने की धमकी भी दी है।
गर्भपात करवाने फरीदाबाद ले गया
महिला ने पुलिस को बताया कि मई 2024 में रात्रि में उसके घर के ऊपर एक लड़का रो रहा था। जब उसने अपने पति को मना किया तो उसके पति के द्वारा उसके साथ वापस कुकर्म किया गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपने पति से कहा कि वह एक महीने से प्रेग्नेंट है, तो उसका पति उसे वापस अलवर उसे बाबा के पास ले गया। लेकिन वहां जाकर पता चला कि बाबा को जेल में बंद है।
बाद में उसका पति उसे गर्भपात करवाने के लिए फरीदाबाद लेकर चला गया। लेकिन वह अपने पति के पकड़ से छुटकारा पाकर भाग निकली। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
राजनीति
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
क्रिकेट
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
क्राइम