thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

जयपुर: राजस्थान पुलिस और सीबीएस साइबर फाउंडेशन के बीच एमओयू -साइबर क्राइम के प्रति जन जागरूकता के लिए चलाएंगे साझा अभियान

desk desk

एमओयू के तहत दोनों पक्ष मिलकर कम्प्यूटर तकनीकी के सुरक्षित उपयोग के लिए नागरिकों को सजग और सतर्क बनाने के लिए साइबर अवेयरनेस कैम्पेन चलाएंगे।

HIGHLIGHTS

  • साइबर अवेयरनेस के लिए सेमीनार, वर्कशॉप, वेबिनार एवं कॉन्फ्रेंस जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 
  • ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स, ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और रिसर्च जैसे विषयों पर भी साझा पहल की जाएगी
mou between rajasthan police and cbs cyber foundation   will run joint campaign for public awareness about cyber crime
राजस्थान पुलिस और सीबीएस साइबर फाउंडेशन के बीच एमओयू

जयपुर | राजस्थान पुलिस प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर क्राइम के नये-नये तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सीबीएस साइबर फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस दिशा में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक, साइबर अपराध, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं  रवि प्रकाश मेहरड़ा की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस और फाऊंडेशन के बीच एमओयू हुआ। राजस्थान पुलिस की ओर से महानिरीक्षक, एससीआरबी शरत कविराज तथा सीबीएस साइबर फाउंडेशन की तरफ से फाउंडर और सीईओ डॉ. सीबी शर्मा (रिटायर्ड आईपीएस) ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

एमओयू के तहत दोनों पक्ष मिलकर कम्प्यूटर तकनीकी के सुरक्षित उपयोग के लिए नागरिकों को सजग और सतर्क बनाने के लिए साइबर अवेयरनेस कैम्पेन चलाएंगे। इसमें कम्प्यूटर्स, मोबाईल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स, ई-कॉमर्स एप्लीकेशन, ऑनलाइन बैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एवं मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी के सुरक्षित उपयोग के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा साइबर अवेयरनेस के लिए सेमीनार, वर्कशॉप, वेबिनार एवं कॉन्फ्रेंस जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स, ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और रिसर्च जैसे विषयों पर भी साझा पहल की जाएगी

शेयर करें:

ताज़ा खबरें