जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को पूर्वोत्तर के सात राज्यों मणिपुर, नागालैण्ड, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के तीस विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा: पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों ने की विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से भेंट
HIGHLIGHTS
- देवनानी ने कहा है कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है और विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को भी इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने नजदीक से पहचाना है। स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत आये विद्यार्थियों ने विधान सभा में स्थित म्यूजियम एवं संविधान दीर्घा का भी अवलोकन किया
संबंधित खबरें

देवनानी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को जोडने वाला है। यह विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति को समझने में योगदान प्रदान करता है।
देवनानी ने कहा है कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है और विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को भी इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने नजदीक से पहचाना है। स्टूडेन्टस एक्सपीरियन्स इन्टर स्टेट लिविंग प्रोग्राम के तहत आये विद्यार्थियों ने विधान सभा में स्थित म्यूजियम एवं संविधान दीर्घा का भी अवलोकन किया।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को दल में आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि राजस्थान विधानसभा और यहां के संग्रहालय को देखकर वे गौरव की अनुभूति कर रहे हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
भारत
thinQ360