जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को शासन सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Rajasthan: गांधी और शास्त्री का आदर्श बनाएं राष्ट्र की प्रगति का आधार
गांधीजी के सत्य-अहिंसा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश उनके पदचिन्हों पर चल रहा है। उनके सिद्धांतों तथा विचारों को पूरा विश्व मानता है
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि इन दोनों महापुरूषों ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया। गांधीजी के सत्य-अहिंसा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए देश उनके पदचिन्हों पर चल रहा है। उनके सिद्धांतों तथा विचारों को पूरा विश्व मानता है। देश की आजादी से लेकर आज तक भी उनके सिद्धांत प्रासंगिक हैं। इस दौरान शर्मा ने शासन सचिवालय में गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’, ‘रघुपति राघव राजा राम’ व ‘राम धुन’ का श्रवण भी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के के विश्नोई, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने गांधी सर्किल पर की पुष्पांजलि अर्पित
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचकर महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360