जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
राजस्थान: संसदीय कार्य मंत्री का लूणी दौरा
पटेल ने कहा बारिश बंद होने के पश्चात अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही हैं। इस बार क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य सरकार किसानों के हित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी।
इस दौरान पटेल ने काश्तकारों के साथ फसल खराबे का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश—
पटेल ने कहा बारिश बंद होने के पश्चात अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को समुचित लाभ मिले इसके लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को समय पर गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य में अधिकारी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल