नाथद्वारा | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी शंखनाद कर दिया है।
श्रीनाथजी के मत्था टेक चुनावी शंखनाद : पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने मिलाया गर्मजोशी से हाथ, बताया मित्र
नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए।
HIGHLIGHTS
- नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए।
संबंधित खबरें
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचें।
पीएम मोदी ने यहां नाथो के नाथ भगवान श्रीनाथजी की ’राजभोग’ झांकी के दर्शन किए।
यहां उन्होंने भगवान श्रीनाथ के दरबार में माथा टेका। मंदिर के दानपात्र में पैसे भी दान किए।
इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया।
संबंधित खबरें
इससे पहले पीएम मोदी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतरे जहां से सीधे हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा के 120 फीट रोड स्थित हेलीपेड पर उतरे।
मंच से नदारद रहीं वसुंधरा राजे
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान मैच पर बस कुछ ही लोगों जगह नसीब हो पाई।
जिसमें प्रधानमंत्री के साथ सीएम गहलोत और नाथद्वारा सांसद सीपी जोशी के अलावा राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक दीया कुमारी भी मंच साझा किया, लेकिन आगामी चुनावी में भाजपा का सीएम फेस मानी जा रही वसुंधरा राजे नदारद दिखीं।
सीएम गहलोत ने किया पीएम मोदी का स्वागत
नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए।
इसके बाद पीएम मोदी रोड़ शो करते हुए भगवान श्रीनाथजी मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
देंगे 500 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाथद्वारा में आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे 500 करोड़ रुपए की सौगात जनता को देंगे। जिसमें 9 मेडिकल कॉलेज भी शामिल है जिसका 5 का लोकार्पण और 4 का शिलान्यास होगा।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ