जालोर: जालोर (Jalore) जिला मुख्यालय पर नवनियुक्त लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित (Nainsingh Rajpurohit) ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। राजस्थान सरकार ने 8 दिसंबर को उनकी नियुक्ति के आदेश दिए थे।
नवनियुक्त लोकपाल ने संभाला कार्यभार
नवनियुक्त लोकपाल नैनसिंह राजपुरोहित ने जालोर जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद के डीआरडीए में लोकपाल कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया।
यह नियुक्ति ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा की गई है, जो क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।