नई दिल्ली | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता करते हुए रेलवे को दिए गए बजट के बारे में बात की है। मंत्री वैष्णव ने कहा है कि बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड एलोकेशन किया है। रेलवे में निवेश की सभी मांग पूरी हुई हैं। इससे रेलवे के ढांचागत निर्माण में तेजी आएगी।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस वार्ता: केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए राजस्थान को दिया है यह
देश में 1275 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। 48 स्टेशन पर फिजिकल काम शुरू हो गया है। बाकी स्टेशनों के भी डिजाइन तैयार हो गए है। सांस्कृतिक विरासतों का स्टेशन निर्माण में ख्याल रखा जाएगा। विकास भी विरासत भी। देश में रेलवे स्टेशनों पर विदेशों के तर्ज पर जनसुविधा के लिए बाजार बनाए जाएंगे।
HIGHLIGHTS
- देश में 1275 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। 48 स्टेशन पर फिजिकल काम शुरू हो गया है। बाकी स्टेशनों के भी डिजाइन तैयार हो गए है। सांस्कृतिक विरासतों का स्टेशन निर्माण में ख्याल रखा जाएगा। विकास भी विरासत भी।
- देश में रेलवे स्टेशनों पर विदेशों के तर्ज पर जनसुविधा के लिए बाजार बनाए जाएंगे। करीब 2000 स्टेशन पर यह सुविधा दी जाएगी, जिसमें दैनिक दिनचर्या के 24×7 स्टोर खुलेंगे।
संबंधित खबरें
उन्होंने बताया कि इस बजट में 9532 करोड़ राजस्थान को मिलेंगे। राजस्थान में 82 स्टेशन अपग्रेड होंगे।
इनमें जयपुर, गांधीनगर, उदयपुर, कोटा, जैसलमेर, चित्तौड़, पाली मारवाड़ आदि प्रमुखत: हैं और पूरे देश में 12 सौ 75 स्टेशन अपग्रेड होंगे।
उन्होंने बताया कि 3934 किलोमीटर इलेक्ट्रिक रूट करीब बन गया है। अब 18 सौ किलोमीटर बचा है। उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले 8 सालों में बड़े बदलाव किए गए है। 2022-23 में ढांचागत निर्माण नई पटरी बिछाने ब्रॉडगेज का 4500 किलोमीटर का टारगेट था। 12 किलोमीटर प्रतिदिन। 2014 से पहले 4 किलोमीटर प्रतिदिन था।
संबंधित खबरें
मंत्री ने बताया कि रेलवे ने अगले साल के लिए 7000 किलोमीटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे बड़ा बदलाव देश की जनता को देखने को मिलेगा।
प्रेस वार्ता में वैष्णव ने कहा कि रेलवे लाइन पर बसे दोनों ओर के गांव को जोड़ने के लिए 10438 फ्लाईओवर/अंडरपास बनाए गए है। अगले साल नए डिजाइन के अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे बारिश के समय जलभराव न हो।
Data governance framework will enable the use of non-personal data sets by startups and others to develop better solutions.#AmritKaalBudget pic.twitter.com/LbdFNBkMWY
उन्होंने कहा कि देश में 1275 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। 48 स्टेशन पर फिजिकल काम शुरू हो गया है। बाकी स्टेशनों के भी डिजाइन तैयार हो गए है। सांस्कृतिक विरासतों का स्टेशन निर्माण में ख्याल रखा जाएगा। विकास भी विरासत भी।
वैष्णव के अनुसार देश में रेलवे स्टेशनों पर विदेशों के तर्ज पर जनसुविधा के लिए बाजार बनाए जाएंगे। करीब 2000 स्टेशन पर यह सुविधा दी जाएगी, जिसमें दैनिक दिनचर्या के 24×7 स्टोर खुलेंगे।
यात्री टिकट बुकिंग में बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि टिकटिंग में 10 गुना इम्प्रूवमेंट करेंगे। अभी प्रति मिनट 25 हजार टिकट बुक करने की फैसिलिटी है, जिसे बढाकर 2.5 लाख के करीब करने की तैयारी है।
एक स्टेशन एक प्रोडक्ट योजना के तहत लोकल उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें 550 स्टेशन पर स्टॉल लग चुकी है। इससे प्रतिमाह लोगों की आय 25 हजार से 2.5 लाख हो रही है। इसे 750 से 1000 स्टेशन पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कम दूरी वाले शहरों के लिए वंदे मेट्रो शुरू की जाएगी। हाइड्रोजन ट्रेन दिसम्बर 2023 तक शुरू हो जाएगी।
प्रति सप्ताह एक वंदे भारत ट्रैन बन रही है।
3 साल मे रेलवे बड़ा एक्सपोर्टर बनेगा। यूरोप से वंदे भारत के पार्ट्स की इंक्वायरी आई है। कई देश वंदे भारत को लेकर बहुत उत्सुक है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल