thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

रामेश्वर डूडी की SMS में सर्जरी: ब्रेन में 17एमएम का डैमेज, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं

desk desk

राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।  उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17एमएम का डैमेज हुआ है। 

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।  उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17एमएम का डैमेज हुआ है। 
rameshwar dudi surgery in sms jaipur 17mm damage in brain
rameshwar dudi

जयपुर | Rameshwar Dudi  Health Update: राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

रविवार सुबह ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें जयपुर के मानसरोवर स्थिति प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। 

जहां से उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17एमएम का डैमेज हुआ है। 

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर 60 वर्षीय रामेश्वर डूडी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम में भर्ती कराया गया था। 

उन्हें खून को पतला करने की दवाएं दी गई हैं। इससे पहले डूडी को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

बताया जा रहा है कि पूर्व में डूडी की ओपन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है। बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

डूडी के स्वास्थ को लेकर राजनीतिक जगत में हलचल

कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की अचानक बिगड़ी तबीयत से न सिर्फ कांग्रेस में हड़कंप है बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भी हलचल मची हुई है। 

डूडी के के लिए भाजपा नेता भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। 

राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनसे मिलने अस्पतला पहुंचे। 

सीएम गहलोत ने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने बताया कि डूडी की तबीयत अभी नासाज बनी हुई है।

बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें