जयपुर। राजस्थान विधि सेवा परिषद की ओर से प्रकाशित 'विधि सेवा स्मारिका एवं निर्देशिका— 2024 का शासन सचिवालय परिसर में गुरूवार को विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने पुस्तक का विमोचन किया ।
Rajasthan: विधि सेवा स्मारिका 2024 का विमोचन, विधि मंत्री का संबोधन
विधि मंत्री ने बताया कि वर्तमान के डिजिटल युग में विधि से संबंधित सभी कार्यों तथा निर्देशों की जानकारी कम्प्यूटराइज्ड हो
HIGHLIGHTS
- जोगाराम पटेल ने बताया कि समय के अनुसार विधि में बदलाव होते रहते है। इसके लिए हमेशा सीखने व जागरूक रहने की आवश्यकता है तथा अधिक कार्य भार न हो, इसके लिए व्यर्थ के मुकदमों में भी कमी लायी जाए।
संबंधित खबरें

विधि मंत्री ने पुस्तिका के विमोचन पर विधि सेवा परिषद के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि परिषद ने विधि सेवा से संबंधित बहुत उपयोगी पुस्तिका उपलब्ध करवाई है। इसमें विधि अधिकारियों की कार्य दक्षता में वृद्धि के लिए उपयोगी सामग्री समाहित है।
विधि मंत्री ने बताया कि वर्तमान के डिजिटल युग में विधि से संबंधित सभी कार्यों तथा निर्देशों की जानकारी कम्प्यूटराइज्ड हो। साथ ही, विधि सेवा राज्य के शासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिआवश्यक है।
विधि सेवा परिषद द्वारा निर्भीक होकर सही दिशा में विधि सलाह दी जाए जिससे शासन की पवित्रता बनी रहे और हमारे शासन पर कोई प्रश्न चिन्ह न लगे।
संबंधित खबरें
जोगाराम पटेल ने बताया कि समय के अनुसार विधि में बदलाव होते रहते है। इसके लिए हमेशा सीखने व जागरूक रहने की आवश्यकता है तथा अधिक कार्य भार न हो, इसके लिए व्यर्थ के मुकदमों में भी कमी लायी जाए।
विधि मंत्री ने विधि विभाग की कुछ समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 'मिनिमम एक्जामिनेशन मैक्जिमम एम्पलॉयमेंट' का ध्येय रखते हुए विभाग में भर्ती संबंधी सुधार लाये जाए।
इस दौरान प्रमुख शासन सचिव, वीरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि शासन के हर क्षेत्र व हर स्तर पर विधि सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विधि सेवा परिषद के सदस्यों से अनुरोध किया कि विधि के नए बदलावों को देखते हुए स्वयं को अपडेट रखे। साथ ही, सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों का सकारात्मक उपयोग कर नए नियम—अधिनियम का ज्ञान अर्जित करते रहें।
इस अवसर पर राजस्थान विधि सेवा परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, विधि सचिव राजेश कुमार गुप्ता, वित्त सचिव के.के.पाठक , परिषद के वरिष्ठ सलाहकार व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360