जयपुर । वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने विभागीय अधिकारियों को इस वर्ष किए जाने वाले पौधारोपण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा अगले साल के लिए अभी जिलेवार पौधारोपण की तैयारी के निर्देश दिए।
Rajasthan: एएफडी फंडेड आरएफबीडीपी परियोजना की समीक्षा
श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने वनों में अतिक्रमण रोकने के लिए वन खंडों का चयन कर पक्की दीवार बनाने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए
HIGHLIGHTS
- अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्य योजना में वानिकी से छूटे हुए इलाके की पहचान कर पौधारोपण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
श्रीमती अपर्णा अरोड़ा सोमवार को यहां शासन सचिवालय में फ्रांस सरकार की विदेशी विकास शाखा (एएफडी) की ओर से फंडेड राजस्थान वानिकी और जैवविविधता विकास परियोजना (आरएफबीडीपी) की समीक्षा कर रही थीं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की मंशा के अनुसार 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुरजोर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि वानिकी अंतर्गत किसानों का चयन कर जयपुर, कोटा, बूंदी, बारां एवं धौलपुर जिले के काश्तकारों को 2.5 लाख पौधों का वितरण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्य योजना में वानिकी से छूटे हुए इलाके की पहचान कर पौधारोपण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन्यजीव क्षेत्रों में इको टूरिज़्म विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती अपर्णा अरोड़ा ने वनों में अतिक्रमण रोकने के लिए वन खंडों का चयन कर पक्की दीवार बनाने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए इस वर्ष 20 किलोमीटर पक्की दीवार का निर्माण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
समीक्षा बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पवन उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (आरएफबीडीपी) अनुराग भारद्वाज, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेंकटेश शर्मा, परियोजना निदेशक एवं सभी सम्भागों के मुख्य वन संरक्षक उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360