जयपुर। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर की तरह अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के पेराफेरी ग्रामीण इलाकों का भी सुनियोजित विकास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी विस्तार शीघ्र होगा। सड़कों का भी संपूर्ण विकास किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा सड़क सुधार: वासुदेव देवनानी ने 47 लाख रूपये की सड़कों का शुभारंभ
HIGHLIGHTS
- विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर जिले की अजयसर ग्राम पंचायत के कंकाली माता मंदिर मार्ग एवं जामुन का बेरा क्षेत्र तथा फॉयसागर क्षेत्र में दादा विहार कॉलोनी में 47 लाख रूपए के सड़क विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में देवनानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है
संबंधित खबरें
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर जिले की अजयसर ग्राम पंचायत के कंकाली माता मंदिर मार्ग एवं जामुन का बेरा क्षेत्र तथा फॉयसागर क्षेत्र में दादा विहार कॉलोनी में 47 लाख रूपए के सड़क विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में देवनानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।
शहर की तरह ही ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा, पानी, सड़क व पर्यटन के क्षेत्र में विकास को सुनियोजित तरीके से अमल में लाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से आबादी विस्तार की आवश्यकता जताई जाती रही है। अजमेर के पेराफेरी गांवों में आबादी विस्तार के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अतिवृष्टि के कारण शहर व गांवों में सड़कों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन्हें सुधारा जाए। दीपावली से पूर्व पेचवर्क, मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
देवनानी ने कहा कि अजमेर के पेराफेरी ग्राम हाथीखेडा, बोराज, काजीपुरा, लोहागल, माकड़वाली, अजयसर, खरेखडी में आबादी विस्तार एवं आवासीय पट्टे दिलाए जाने की कार्यवाही तेज की जाएगी। फॉयसागर रोड़ स्थित कॉलोनियां जो कि वर्तमान में पंचायत समिति हाथीखेड़ा में आ रही है उन्हें नगर निगम सीमा में सम्मिलित करने की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड एवं अजमेर विकास प्राधिकरण की पुरानी आवासीय कॉलोनियों या योजनानाओं को नगर निगम अजमेर को हस्तान्तरित कराए जाने के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360