वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित घोटालो के खिलाफ एक दिन का अनशन कर सचिन पायलट ने राजस्थान में सियासी तापमान बढ़ा कर रख दिया. उसके बाद बने सियासी समीकरणों के आधार पर कहा जा रहा है कि सचिन पायलट अपने राजनितिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है
आर-पार के मूड में सचिन पायलट : अनशन के बाद बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में सचिन पायलट, लगातार करेंगे दौरे
वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित घोटालो के खिलाफ एक दिन का अनशन कर सचिन पायलट ने राजस्थान में सियासी तापमान बढ़ा कर रख दिया. उसके बाद बने सियासी समीकरणों के आधार पर कहा जा रहा है कि सचिन पायलट अपने राजनितिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है
HIGHLIGHTS
- सचिन पायलट अपने राजनितिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है सचिन पायलट ने एक बार फिर जनसभाओं के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने का मूड बना लिया है सचिन पायलट पीछे हटने को तैयार नहीं है आने वाले 17 अप्रैल को सचिन पायलट पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ जाएंगे
संबंधित खबरें

लेकिन अब सचिन पायलट ने एक बार फिर जनसभाओं के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने का मूड बना लिया है जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब सचिन पायलट पीछे हटने को तैयार नहीं है.
17 अप्रैल से फिर से एक्शन में आएँगे सचिन पायलट
जानकारी के मुताबिक आने वाले 17 अप्रैल को सचिन पायलट पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ जाएंगे. जिसके बाद वे लगातार राजस्थान के दौरे करने के मूड में है. सबसे पहले 17 अप्रैल को सचिन पायलट झुंझुनू जिले के खेतड़ी में शहीद के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. पायलट के इस खेतड़ी दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है.
संबंधित खबरें

खेतड़ी विधानसभा में सचिन पायलट की एक बड़ी फ़ॉलोविंग मानी जाती है. ऐसे में सम्भावना है कि एक बार फिर से पायलट के इस कार्यक्रम में बड़ा जान सैलाब देखने को मिले.
ना केवल खेतड़ी बल्कि खेतड़ी से लौटते वक्त पायलट शाहपुरा के एक धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में 17 अप्रैल को सचिन पायलट के लगातार दौरे इस सम्भावना को जन्म दे रहे है कि अब इसके बाद भी पायलट राजस्थान भर में दौरे कर एक बड़ा जनसमर्थन अपने पक्ष में जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल