जयपुर | राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव से संघर्ष कर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बीती शाम दिल्ली में हुई कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक के बाद से चुप्पी साधे हुए हैं।
टोंक में तोड़ेंगे चुप्पी: सचिन पायलट करेंगे टोंक का दौरा, आगे की रणीति को लेकर हो सकता है सस्पेंस खत्म
पायलट लगभग दो महीने के बाद टोंक का दौरा करने जा रहे हैं जो काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के लोगों को इंतजार है कि, पायलट अपनी चुप्पी तोड़े और बताए कि उनकी कौन सी शर्तें मानी गई हैं। प्रदेश युवा सरकार से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- पायलट लगभग दो महीने के बाद टोंक का दौरा करने जा रहे हैं जो काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के लोगों को इंतजार है कि, पायलट अपनी चुप्पी तोड़े और बताए कि उनकी कौन सी शर्तें मानी गई हैं। प्रदेश युवा सरकार से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन निकल जाने के बाद भी पायलट का बैठक को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में प्रदेशवासियों को उनकी चुप्पी टूटने का बेसब्री से इंतजार है, ताकि बैठक में सीएम गहलोत और उनके बीच हुई सुलह पर बना सस्पेंस खत्म हो सके।
इसी बीच सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक का दौरा करने जा रहे हैं।
ऐसे में लोगों का कहना है कि, पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में ही अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।
संबंधित खबरें
प्रदेश के लोगों को इंतजार है कि, पायलट अपनी चुप्पी तोड़े और बताए कि उनकी कौन सी शर्तें मानी गई हैं। प्रदेश युवा सरकार से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि सियासी गलियारों में ये भी चर्चा है कि दिल्ली में सुलह के बाद अब सचिन पायलट अपना आंदोलन करने का इरादा बदल सकते हैं।
पायलट लगभग दो महीने के बाद टोंक का दौरा करने जा रहे हैं जो काफी अहम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट बुधवार सुबह टोंक के इंदोकिया ग्राम पंचायत के ग्राम कुहाड़ा बुजुर्ग पहुंचेंगे।
यहां वे जनता के बीच जाकर जन समस्याएं सुनेंगे और विकास के कई कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
बताया जा रहा है कि इसके बाद पायलट ग्राम पंचायत अलियारी, हमीरपुर, लांबा कलां और बावड़ी का भी दौरा करंेगें।
पायलट यहां भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
क्षेत्र में अपने विधायक के आगमन को लेकर टोंकवासी काफी उत्साहित हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक पायलट के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि पायलट का टोंक जिले की सीमा के अलावा उनके प्रशंसकों की ओर से कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र में हाल ही के दिनों में सीएम गहलोत खेमे के भी कई नेताओं ने दौरा किया है।
इस दौरान इन नेताओं ने पायलट पर भी निशाना साधते हुए उनकी कार्यशैली पर भी कई तरह से सवाल उठाए थे।
खैर! कल दिल्ली में हुई आलाकमान के साथ बैठक में गहलोत-पायलट सुलह के बाद अब ये बातें कांग्रेस और उनके नेताओं के लिए बीता कल हो गई है।
ऐसे में अब प्रदेश की जनता को इंतजार है तो सचिन पायलट के मुंह खोलने का और अपनी आगे की रणनीति पर बयान देने का।
सीएम गहलोत ने तो दिल्ली से राजस्थान कूच करते ही कह दिया है कि एक बार फिर से प्रदेश में मेरी सरकार रिपीट होगी, मैं 3 बार सीएम और 3 बार ही केंद्रीय मंत्री भी रह चुका हूं।
अब चाहे मोदी जी आए या अमित शाह जी, प्रदेश की जनता राष्ट्रीय राजनीति को नहीं बल्कि विकास कार्यों को वोट देगी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल