मुंबई | अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी (BJP) सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट (airport) पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ (CISF) की निलंबित जवान कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, इस मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन उस महिला जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया।
बीजेपी सांसद: कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद में संजय राउत भी कूदे
CISF की निलंबित जवान कुलविंदर कौर ने अपनी मां के लिए ऐसा किया |
HIGHLIGHTS
- सीआईएसएफ की निलंबित जवान कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया
- मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
संबंधित खबरें
आरोपी CISF जवान गिरफ्तार
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने स्थानीय पुलिस थाने में अपनी महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद मामला दर्ज कर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले सीआईएसएफ (CISF) ने बीजेपी (BJP) नेता को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान को सस्पेंड (Suspend) कर दिया था।
कुछ लोग वोट तो कुछ थप्पड़ देते है- राउत
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आज शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे भारत माता के पुत्र थे, अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए।“
संबंधित खबरें
राउत ने आगे कहा, “कुछ लोग वोट (Vote) देते हैं और कुछ लोग थप्पड़। मैं नहीं जानता असल में क्या हुआ है, मुझे कंगना के बारे में हमदर्दी है। वह सांसद हैं, सांसद पर इस प्रकार से हाथ नहीं उठाना चाहिए लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए।”
किसी दिन राउत को पड़ेगा थप्पड़
राउत की टिप्पणी की निंदा करते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने कहा, “महिला सुरक्षाकर्मी ने जिस प्रकार नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है उस घटना की निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि यह सभ्य समाज (civilized society) का तरीका नहीं है लेकिन जिस तरह संजय राउत ने इसका समर्थन किया है, मैं आज दावे के साथ कहता हूं कि खुद संजय राउत जिस तरह लोगों का दिल दुखाने वाली इतनी बातें करते हैं वे तैयार रहें किसी दिन उन्हें भी थप्पड़ पड़ जाएगा। मैं किसी के थप्पड़ मारे जाने का समर्थन नहीं करता हूं। हम एक सभ्य समाज (civilized society) में रहते हैं, हम किसी से असहमत हो सकते हैं लेकिन असहमति प्रदर्शित करने के लिए किसी व्यक्ति को मारना गलत है।”
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK