जयपुर । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा सहकारिता विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने सोमवार को महिला एवं बाल विभाग की शासन सचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रभार ग्रहण: शुचि त्यागी ने महिला एवं बाल विभाग का कार्यभार संभाला
श्रीमती शुचि त्यागी ने सोमवार से शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने के लिए सघनता से कार्य किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए
HIGHLIGHTS
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा सहकारिता विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने सोमवार को महिला एवं बाल विभाग की शासन सचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया।
संबंधित खबरें
महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव के कार्यग्रहण के पश्चात निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर ने मुलाकात कर विभागीय कार्य, योजनाओं की जानकारी दी।
श्रीमती शुचि त्यागी ने सोमवार से शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने के लिए सघनता से कार्य किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छः गतिविधियों आधारित इस अभियान की गतिविधि एनीमिया जाँच के सम्बन्ध में निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं की एनीमिया जाँच करने तथा अभियान की वृहद स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ियों पर होने वाली गतिविधियों की दैनिक रूप से मॉनिटरिंग की जाए तथा उनकी रिपोर्टिंग को रोजाना जनआंदोलन डेशबोर्ड पर अपलोड किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (पोषहार) चान्दमल वर्मा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) संजय शर्मा, वित्तीय सलाहकार पदमचंद तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360