सीकर | लोसल पुलिस ने 'ऑपरेशन गोपनीय' (Operation Gopniya) में नशा तस्कर दिनेश सोनी (Dinesh Soni) व महमूद खान (Mehmood Khan) को गिरफ्तार किया। बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव है।
सीकर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार: सीकर पुलिस ने 'ऑपरेशन गोपनीय' में दो तस्करों को दबोचा
सीकर की लोसल पुलिस ने 'ऑपरेशन गोपनीय' (Operation Gopniya) में नशा तस्कर दिनेश सोनी (Dinesh Soni) व महमूद खान (Mehmood Khan) को गिरफ्तार किया। बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव है।
HIGHLIGHTS
- सीकर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी दिनेश सोनी और महमूद खान हैं। पुलिस 'ऑपरेशन गोपनीय' चला रही है। आरोपियों से बड़े नशा व्यापारियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
लोसल थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्कर दिनेश सोनी और महमूद खान को गिरफ्तार किया है।
लोसल थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में नशे के बड़े व्यापारियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि लोसल निवासी दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के व्यापार में लिप्त थे।
संबंधित खबरें
वे नशीले पदार्थों और संबंधित उपकरणों की तस्करी करते थे।
'ऑपरेशन गोपनीय' के तहत कार्रवाई
दीपावली के बाद अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत शांतिभंग में दिनेश सोनी और महमूद खान को पकड़ा गया है।
दोनों आरोपियों को लोसल थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने पुलिस जाब्ते के साथ गिरफ्तार किया।
सीकर पुलिस ने अवैध नशे का कारोबार, अवैध शराब, स्पा सेंटर, जुआ, सट्टा, अवैध बजरी खनन, अवैध हथियार, ऑनलाइन सट्टा, बैटिंग गतिविधियों सहित कई अन्य अपराधों पर कार्रवाई के लिए 'ऑपरेशन गोपनीय' चला रखा है।
इस अभियान में संदिग्ध वाहन, बिना नंबरों के वाहन, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाने व धमकाने वाले, बदमाश और मनचलों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
thinQ360