सिरोही। जिले के सरूपगंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, जब पैंथर के हमले में 12 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Rajasthan: पैंथर के हमले में 12 वर्षीय बालिका की मौत, क्षेत्र में दहशत
जानकारी के अनुसार, रोहिड़ा थाना क्षेत्र के उत्तमेश्वर महादेव मंदिर के पास विमला पुत्री उजमाराम गमेती (12) अपनी सहेलियों के साथ बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, रोहिड़ा थाना क्षेत्र के उत्तमेश्वर महादेव मंदिर के पास विमला पुत्री उजमाराम गमेती (12) अपनी सहेलियों के साथ बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वन विभाग के रेंजर प्रेम सागर ने बताया कि “धनारी के रोहिड़ा जोड़ फली में हुई घटना के बाद विभाग ने पैंथर की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पिंजरा लगाया जा रहा है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।”
संबंधित खबरें
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पैंथर की आवाजाही की जानकारी विभाग को पहले ही दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुछ दिन पूर्व बसंतगढ़ क्षेत्र में भी पैंथर ने हमला किया था, जिससे लोगों में डर और गुस्सा दोनों व्याप्त हैं।
ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और पैंथर को जल्द पकड़ने की मांग की है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल