thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: समानता के रास्ते पर समाज आगे बढे, यह हम सभी का आदर्श ध्येय है - संयम लोढ़ा

thinQ360 thinQ360

HIGHLIGHTS

  • मेघवाल समाज का वार्षिक महिला उद्यापन कार्यक्रम आयोजित
society should move forward on the path of equality this is the ideal goal of all of us   sanyam lodha
Sanayam Lodha speech

सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि सुरज उजाला देने में कोई फर्क नही करता, चंद्रमा चांदनी से शीतलता देने में कोई फर्क नही करता, हवा कोई फर्क नही करती आसमान से बरसने वाला पानी कोई फर्क नही करता लेकिन स्वार्थी और समाज विरोधी ताकतों ने आदमी से आदमी में फर्क करके रखा है। लोढा सरतरा में मेघवाल समाज की ओर आयोजित वार्षिक महिला उद्यापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

संयम लोढा ने कहां कि समाज में पनप रहे फर्क को मिटाने का रास्ता देने में अनेको अनेक महापुरूषों ने अपनी दिव्य ऊर्जा से हमारा मार्ग दर्शन करने का कार्य किया है। समानता के रास्ते पर समाज आगे बढे, यह हम सभी का आदर्श ध्येय है। इस देश ने स्त्रियों को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया है। सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती सभी माताओं के जीवन का प्रतीकात्मक अर्थ है

हम सभी को उसी के रूप में समझना चाहिए। लोढा ने कहां कि आज समाज अंध विश्वास, पाखंडो में डूबा हुआ है। स्त्रियों को बेडियों में जकड रखा है, यह समझने की जरूरत है कि इतिहास में स्त्रियों को इतना महत्वपूर्ण क्यों समझा गया।

स्त्रियों को  आत्मसम्मान, विद्या, धन, शक्ति सभी का स्त्रोत्र बताया गया। दूसरी तरफ हम लोग है जो स्त्रियों को बराबर का अधिकार भी नही देना चाहते, जिस समाज की स्त्रियां पिछडी हुई रहेगी, तो समाज पिछड जाएगा। समाज में स्त्रियों को बराबरी की हिस्सेदारी नही देंगे, तो समाज आगे नही बढ सकता।

संयम लोढा ने कहां कि स्कूल में बच्चे बच्चियां जाते है तो वहां उद्घोष होता है भारत माता की जय, भारत माता कोई भूमि का टुकडा नही है। भारत माता कब प्रसन्न होगी, सुखी होगी, कब अलादित होगी जब हमारे घर में रहने वाली स्त्रियां खुश होगी, प्रसन्न होगी, स्वस्थ होगी, शिक्षित होगी। उनके सम्पन्नता में ही भारत माता की सम्पन्नता है

भारत माता की प्रसन्नता है। इससे पूर्व लोढा का ढोल नगाडो के साथ स्वागत किया गया। लोढा ने महिलाओं को उद्यापन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजु पुरोहित, फूसाराम मेघवाल, खूमाराम मेघवाल, अनाराम मेघवाल, लीलाराम मेघवाल, चेतन डांगी, पूर्व पार्षद गोपी मेघवाल, रमेश मेघवाल, वीसाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जोगाराम मेघवाल, प्रकाश प्रजापति, कोपाराम मेघवाल, अमृत मेघवाल, गणेश मेघवाल वेलाराम मेघवाल, मगाराम मेघवाल भूतगांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें