जयपुर | महिला एवं बाल विकास शासन सचिव डॉ. मोहन लाल यादव ने 9 से 23 मार्च तक आयोजित पोषण पखवाड़ा में श्रीगंगानगर को प्रथम, हनुमानगढ़ को द्वितीय तथा बून्दी को तृतीय स्थान पर रहकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
महिला एवं बाल विकास जयपुर : पोषण पखवाड़ा में बेहतर प्रदर्शन करने पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा बून्दी को किया सम्मानित
शासन सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों में आत्म विश्वास होना बहुत आवश्यक है।
HIGHLIGHTS
- पोषण पखवाड़ा में श्रीगंगानगर को प्रथम, हनुमानगढ़ को द्वितीय तथा बून्दी को तृतीय स्थान पर रहकर प्रोत्साहन प्राप्त किया |
संबंधित खबरें
शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षता में तथा निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर, अतिरिक्त निदेशक चाँदमल वर्मा, संजय शर्मा, वित्तीय सलाहकार पदमचंद, उपनिदेशक पोषहार डॉ. मंजू यादव की उपस्थिति में जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित निदेशालय महिला अधिकारिता के बैठक कक्ष में शुक्रवार को जिला उपनिदेशक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्त सम्मान पत्र दिए गए। प्रदर्शन तालिका में अंतिम पायदान पर अलवर, जयपुर व भरतपुर जिले रहें।
शासन सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों में आत्म विश्वास होना बहुत आवश्यक है। आत्म विश्वास रखने वाले अधिकारी फील्ड में आने वाली समस्याओं का निवारण कर आसानी से विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि अभिभावक व टीचर मीटिंग की तर्ज पर आंगनबाडी केंद्रों पर पैम का आयोजन महीने में एक बार अमावस्या के दिन आयोजित की जाने वाली पैम में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं जीरो प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शासन सचिव ने समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की उन्होंने पोषण ट्रैकर की समुचित मॉनिटरिंग की जानी आवश्यकता पर बल दिया।
संबंधित खबरें
निदेशक ओपी बुनकर ने समीक्षा बैठक में कहा अधिकारियों द्वारा प्रत्येक स्तर पर दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग की जानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ियों के निरीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केपीआई की प्रगति करने व ई-फाइलिंग को अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल