चूरू | राजस्थान के चूरू जिले में देर रात उपद्रव से तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।
उपद्रवियों ने फैलाई दहशत: चूरू में देर रात घरों पर पथराव, कई थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात
चूरू शहर के गायत्री नगर में शनिवार देर रात उपद्रवियों ने दहशत फैलाते हुए कई घरों के शीशें तोड़ दिए। घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और तनावपूर्ण महौल बन गया।
HIGHLIGHTS
- चूरू शहर के गायत्री नगर में शनिवार देर रात उपद्रवियों ने दहशत फैलाते हुए कई घरों के शीशें तोड़ दिए। घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और तनावपूर्ण महौल बन गया।
संबंधित खबरें
चूरू शहर के गायत्री नगर में शनिवार देर रात उपद्रवियों ने दहशत फैलाते हुए कई घरों के शीशें तोड़ दिए।
घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और तनावपूर्ण महौल बन गया।
माहौल बिगड़ने की सूचना पर तीन थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा।
संबंधित खबरें
पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोगों से समझाईश कर उन्हें शांत करने की कोशिश की।
एसपी राजेश मीणा समेत पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर शांति बहाल की। हालांकि अब भी इलाके में माहौल में गरमाहट बनी हुई है।
क्या है मामला ?
दरअसल, शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक से मारपीट कर डाली थी।
कस्बे के वार्ड 5 में स्कूल चलाने वाले शिक्षक को बदमाशों ने लाठी-सरियों मारा था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसे शहर के डीबी अस्पाल में भर्ती करवाया गया था।
इस मामले को लेकर शनिवार को शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया था।
समाज कंटक युवक छात्राओं से करते हैं छेड़छाड़
पीड़ित शिक्षक नंदलाल के भाई रामस्वरूप सैनी का कहना है कि स्कूल के बाहर कुछ समाजकंटक युवक स्कूल आने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं।
जिसका विरोध शिक्षक नंदलाल ने किया तो इससे गुस्साए युवकों ने रात को नंदलाल पर हमला कर दिया।
लेकिन इसमें पुलिस की लापरवाही रही और पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
जिसके चलते शनिवार रात करीब 10 बजे दो पक्ष आमने-सामने हो गए और सड़कों पर उतर कर कई घरों पर पथराव कर दिया गया।
इस पथराव में एक युवक के चोट भी आई है।
क्या कह रहे हैं दोनों पक्ष ?
इस मामले को लेकर शिक्षक से जुड़े लोगों का कहना है कि उपद्रवियों ने योजना बनाकर हमला किया है।
तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि शनिवार शाम को कुछ लोगों ने एक 14 साल के किशोर की पिटाई कर दी थी।
जिससे लोगों में गुस्सा था। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ है।
वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झगड़ा करने वालों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल