जालोर | रामसीन,निकटवर्ती ग्राम मांडोली में गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर गाँव मांडोली के सर्व समाज की बैठक रखी गई जिसमे गाँव के प्रत्येक घर से ग्रामीण उपस्थित हुए और एक स्वर में माँग की कि गणपत सिंह हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए नहीं तो पूरा गाँव व्यापक स्तर पर अनिच्छितक़ालीन धरना प्रदर्शन तहसील से लेकर ज़िला मुख्यालय तक करेगा साथ ही पुलिस की जाँच की धीमी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाये ग्रामीणो का कहना है कि हत्याकांड को लेकर दो सप्ताह बीत चुके है परंतु पुलिस जाँच में अब तक कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है
Rajasthan: गणपतसिंह हत्याकांड को लेकर पूरा गाँव हुआ एकजुट
मृतक गणपत सिंह के शव के पास फ़ुटमार्क व अन्य सुराग मोके पर मिले है परंतु रामसीन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में विफल रही है
संबंधित खबरें

जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और क्षेत्र में में भय का माहोल भी बना हुआ है गाँव के लोग इस बात से चिंतित है कि अपराधियों का अभी तक पकड़ा नहीं जाना गाँव की सुरक्षा के लिए भी ख़तरा बन सकता है

मृतक गणपत सिंह के शव के पास फ़ुटमार्क व अन्य सुराग मोके पर मिले है परंतु रामसीन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में विफल रही है अतः जाँच में तेज़ी लाने के लिए मंगलवार को रामसीन में गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर सर्वसमाज जालोर सिरोही के ज्ञापन व धरना प्रदर्शन में गाँव से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया ,ताकि गणपत सिंह के हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जा सके और उनके परिवार को न्याय मिल सके
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360