thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में विभाग की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित

thinQ360 thinQ360

बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) ने भाग लिया तथा समस्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

HIGHLIGHTS

  • बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) ने भाग लिया तथा समस्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
the first review meeting of the department was organized under the chairmanship of minister of state for forest and environment sanjay sharma
Forest and Environment Minister Sanjay Sharma in Meeting

जयपुर 2 फरवरी। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अरण्य भवन में विभाग के अधिकारियों के साथ प्रथम समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री शर्मा ने निर्देश दिये कि विभाग द्वारा पिछले 5 वर्षों में कराये गये वृक्षारोपण के रिकार्ड की समीक्षा करने के साथ पौधों के जीवित होने की सम्पूर्ण जानकारी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने वन एवं वन्यजीव क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध खनन व वन अपराध को रोकने के साथ पदस्थापित फील्ड स्टाफ की फील्ड में मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा वन विभाग के कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये ।

बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की कार्यप्रणाली, महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यों, समितियों एवं विभाग के महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी दी गई।

बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) ने भाग लिया तथा समस्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षक विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें