जयपुर। प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण कार्यक्रम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) निरंतर आवश्यक कदम उठा रहा है।
चिकित्सा विभाग: चिकित्सा विभाग अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उठा रहा जरूरी कदम
सोटो स्टीयरिंग कमेटी का किया पुनर्गठन किया गया है।
HIGHLIGHTS
- अंग प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी का पुनर्गठन
- स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक होंगे |
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति एवं राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के गठन के बाद अब ऑर्गन एण्ड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (Organ and Tissue Transplant Organization), राजस्थान (सोटो) के सुगम संचालन तथा प्रदेश में नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम (National Organ Transplant Program) के तहत अंग प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी (steering committee) का पुनर्गठन किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) की मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के कार्य को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोटो स्टीयरिंग कमेटी (soto steering committee) का पुनर्गठन किया गया है। इस स्टीयरिंग कमेटी (steering committee) के अध्यक्ष सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक होंगे।
एसएमएस (SMS) मेडिकल कॉलेज के सर्जीकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राम डागा, मेडिकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्राचीज अशधिर, विधि विशेषज्ञ के रूप में एडवोकेट राम सिंह भाटी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार (Indian government) के सीनियर रीजनल डायरेक्टर समिति के सदस्य होंगे।
संबंधित खबरें
राज्य सरकार की ओर से नामित प्रतिनिधियों के रूप में चिकित्सा शिक्षा विभाग (ग्रुप-1) के संयुक्त सचिव, संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग गोविल एवं सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के वित्तीय सलाहकार सदस्य होंगे। सोटो (Soto) के संयुक्त निदेशक समिति के सदस्य सचिव होंगे।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती: क्या अब घटेंगे दाम? जानिए ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK