राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अजीब ही मामला सामने आया है. जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट के लिए गजब दीवानगी देखी गई. मामला एक बाप द्वारा अपने बेटे को सचिन पायलट के पक्ष में नारेबाजी करने के लिए बीस हजार रुपए महीना खर्चा देने का है.
सचिन पायलट के लिए ऐसे दीवानगी : एक बाप ऐसा भी जो सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करने के लिए बेटे को देता है बीस हजार महीना
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अजीब ही मामला सामने आया है. जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट के लिए गजब दीवानगी देखी गई. मामला एक बाप द्वारा अपने बेटे को सचिन पायलट के पक्ष में नारेबाजी करने के लिए बीस हजार रुपए महीना खर्चा देने का है.
HIGHLIGHTS
- सचिन पायलट के लिए ऐसे दीवानगी नहीं देखी होगी एक बाप ऐसा भी जो सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करने के लिए बेटे को देता है बीस हजार महीना जब बलवान पूनिया ने पुलिस से शिकायत की तो एक अजीब ही खुलासा हुआ.
संबंधित खबरें
पूरा परिवार सचिन पायलट का दीवान है
हिन्दुस्थान लाइव न्यूज़ की एक खबर के मुताबिक जयपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का दोष यह है कि वह माकपा विधायक बलवान पूनिया के घर के बाहर सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था. जब बलवान पूनिया ने पुलिस से शिकायत की तो एक अजीब ही खुलासा हुआ.

गिरफ्तार किया गया युवक जयपुर के कोटपूतली का रहने वाला है जो कि अभी जयपुर में ही रहता है. युवक का नाम विजय सिंह गुर्जर है. पुलिस ने जब इस युवक से पूछताछ की तो सामने आया कि उसका पूरा परिवार सचिन पायलट का दीवाना है और उसके पिता जयपुर में सिविल लाइन्स और गाँधी नगर में मंत्री और विधायकों के सरकारी आवासो के बाहर सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करने के बीस हजार रूपए महीने का खर्चा देते है.
संबंधित खबरें
पुलिस ने काट दिया चालान
बलवान पूनिया के घर के बाहर से गिरफ्तार किए गए इस युवक की बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया और चार हजार रुपए का चालान भी काट दिया. कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने आपत्ति के साथ यह जानकारी दी है कि पुलिस ने इस युवक की बाइक का चालान बनाने के अलावा इसकी जेब से 1200 रुपए भी निकाल लिए.
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल