सिरोही | बरलूट थाना क्षेत्र के भूतगांव(BHUTGAON ) में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आटा चक्की की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन वाहन (Fire Fighting) मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
SIROHI: भुतगांव में आटा चक्की कि दुकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग में हुआ नुकशान
HIGHLIGHTS
- बरलूट थाना क्षेत्र के भूत गांव में शुक्रवार को प्रकाश सुथार (PRAKASH SUTHAR) की आटा चक्की की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार बरलूट थाना क्षेत्र के भूत गांव में शुक्रवार को प्रकाश सुथार (PRAKASH SUTHAR) की आटा चक्की की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन और बरलूट पुलिस मौके पर पहुंची। पावर हाउस को सूचना देकर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, इस दौरान दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया तो काफी सामान अग्निशमन वाहन के पानी से नष्ट हो गया।
बरलूट थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश दान (SURESH DAN ) ने मय जाब्ता मौका मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। जांच पूरी होने के बाद ही पता लग सकेगा कि किसी कारण से आग लगी थी।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
भारत