thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड : राजस्थान में सहकारी संस्थाओं में 1003 पदों पर होंगी भर्ती

thinQ360 thinQ360

ईबीपीएस एजेन्सी देश की राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के लिये विभिन्न ग्रेड के ऑफिसर्स के लिये भर्ती संबंधी कार्य को करती है।

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन एवं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 40 श्रेणियों में 505 पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।
there will be recruitment on 1003 posts in cooperative institutions in rajasthan

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम कुमार दक ने शनिवार को बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से अपेक्स बैंक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं राजफैड के 14 विभिन्न श्रेणियों में 498 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन एवं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 40 श्रेणियों में 505 पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।

 दक ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती द्वारा आवेदन से लेकर परीक्षा सहित अंतिम परिणाम ऑनलाइन प्रक्रिया से संपादित किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करने के लिये भर्ती बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया को आईबीपीएस एजेन्सी के माध्यम से संपादित की किया जा रहा है। आईबीपीएस एजेन्सी देश की राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के लिये विभिन्न ग्रेड के ऑफिसर्स के लिये भर्ती संबंधी कार्य को करती है।

उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में योग्यताधारी युवाओं के चयन से उन्हें रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही सहकारी संस्थाओं की कार्य क्षमता एवं सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे वे बेहतर ढंग से सदस्यों के हित में कार्य कर पायेंगी।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें