डूंगरपुर | Dungarpur Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल हो गए हैं।
राजस्थान में भीषण हादसा : ट्रक के ब्रेक हुए फेल, मजदूरी करने जा रहे थे लोगों की गाड़ी को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, कई घायल
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर के पास आज तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
HIGHLIGHTS
- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर के पास आज तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
संबंधित खबरें
जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर के पास आज तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थनीय लोग और राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर और कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और दम तोड़ चुके लोगों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
मजदूरी करने जा रहे थे सभी लोग
संबंधित खबरें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रूजर में मजदूर सवार थे। इनकी संख्या करीब 22 थी। यह सभी क्रूजर से गुजरात में मजदूरी करने जा रहे थे।
ट्रक के ब्रेक फेल
यह हादसा आज दोपहर करीब 2.30 बजे के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते उसने सवारियों से भरी क्रूजर को टक्कर मार दी जिससे क्रूजर पलट गई।
इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से शवों और घायलों को एंबुलेंस के जरिए डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल