जयपुर | भिश्ती विकास युवा संस्थान द्वारा जयपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
Rajasthan: भिश्ती विकास युवा संस्थान ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह
भिश्ती विकास युवा समिति के अध्यक्ष अकरम चौहान ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि समिति शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी
संबंधित खबरें

समारोह के मुख्य अतिथि किशनपोल विधानसभा के विधायक अमीन कागजी रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने का सबसे बड़ा साधन है।
भिश्ती विकास युवा समिति के अध्यक्ष अकरम चौहान ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि समिति शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
उन्होंने कहा की समिति आगे भी सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान शिविर, सामूहिक विवाह सम्मेलन, कब्रिस्तान सफाई अभियान, और नशा मुक्ति अभियान जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
संबंधित खबरें
इस अवसर पर समिति के सचिव जावेद कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि हाजी लतीफ, मंडल अध्यक्ष इफ्तिकार, बी. एस मेमोरियल सैकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल इमरान, और अन्य समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। समारोह में छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360