जयपुर । राजस्थान के पशुपालन, गोपालन, मत्स्य एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आगामी नवम्बर 2024 में जयपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के डेयरी और स्वीट एक्सपो के पोस्टर का विमोचन किया। यह एक्सपो इण्डियन डेयरी एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर और इण्डिया एक्सपो मार्ट के संयुक्त आयोजन में सीतापुरा स्थित जेईसीसी कंवेक्शन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
rajasthan: इण्डियन डेयरी ऐसासियेशन और इण्डिया एक्सपो मार्ट की ओर से माह नवम्बर-2024 में जयपुर में होगा एक्सपो
सीतापुरा स्थित जेईसीसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाले एक्सपो में देशभर के डेयरी और स्वीट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स, मशीनरी निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेंगे
HIGHLIGHTS
- एक्सपो में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन और वाईब्रेंट राजस्थान की तर्ज पर राज्य के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी
संबंधित खबरें
पोस्टर अनावरण के अवसर पर इण्डियन डेयरी एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर के चेयरमैन करुण चंडालिया, सचिव प्रीतेश जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति शिवराज सिंह बीठिया और इण्डिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सम्बित कुमार मुण्ड भी उपस्थित थे।
इंडियन डेयरी एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर के सचिव प्रीतेश जोशी ने बताया कि इस एक्सपो में देशभर से डेयरी और स्वीट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, मशीनरी निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। साथ ही, एक्सपो में डेयरी और स्वीट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में उपयोग में लाई जाने वाली अत्याधुनिक और नवीनतम तकनीक का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
कुमावत ने एक्सपो की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन राजस्थान के परंपरागत डेयरी और स्वीट उद्योगों के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360