जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है।
Rajasthan : गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लें युवा- देवनानी
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे।
उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा, तेजपाल सिंह साहनी, सरबजीत छाबड़ा, यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
भारत
thinQ360