जयपुर | प्रदेश समेत देश की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहा।
BJP फॉर्म में: राजस्थान भाजपा संगठन में बड़े बदलाव, चुनावों के लिए इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान में भाजपा ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत कुल 7 मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की। ये तो सभी को मालूम है कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी लगातार संगठन में बड़े बदलाव कर रहे हैं इसी के तहत नई भर्तियां भी की जा रही हैं।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में भाजपा ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत कुल 7 मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की। ये तो सभी को मालूम है कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी लगातार संगठन में बड़े बदलाव कर रहे हैं इसी के तहत नई भर्तियां भी की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
जहां देश में मोदी सरनेम को लेकर गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी, तो वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान चलता रहा।
इसी के साथ राजस्थान चुनावों को लेकर फॉर्म में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी ने प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
इसी के साथ भाजपा ने एमपी, सीजी और तेलंगाना के भी चुनाव प्रभारी नियुक्त किए।
राजस्थान में भी होती रही उथल-पुथल
संबंधित खबरें
इसी के साथ राजस्थान में भी विधानसभा चुनावों को लेकर नेता कशमकश करते रहे।
राजस्थान में भाजपा ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत कुल 7 मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की।
ये तो सभी को मालूम है कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी लगातार संगठन में बड़े बदलाव कर रहे हैं इसी के तहत नई भर्तियां भी की जा रही हैं।
लेकिन अब सीपी जोशी ने एक और लिस्ट जारी करते हुए कुल 7 मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि 1 जुलाई को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष और सह-कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई थी जिसके बाद अब कई नेताओं को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
इन्हें सौंपी गई प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी
- जयपुर दक्षिण के अंकित गुर्जर चेची को युवा मोर्चा की कमान।
- सिरोही की रक्षा भंडारी को महिला मोर्चा की कमान।
- बीकानेर के रहने वाले चंपालाल प्रजापत गेदर को ओबीसी मोर्चा की कमान।
- हनुमानगढ़ के रहने वाले कैलाश मेघवाल को एसी मोर्चा की जिम्मेदारी।
- जयपुर के नारायण मीणा को एसटी मोर्चा की कमान।
- अजमेर के भागीरथ चौधरी को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी।
- अलवर के रहने वाले हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा