जयपुर । हनुमानगढ़ के 81 हजार 220 विद्यार्थियों ने ‘एक पाती माता-पिता के नाम‘ वोट पाती‘ लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिले में 16 अप्रैल, 2024 को 1 दिन, 1 समय और 1 घंटे में वोट पातियां लिखी गई।
हनुमानगढ़ के नाम विश्व रिकॉर्ड: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से वोट पाती को मिला प्रोविजनल सर्टिफिकेट
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ के नाम प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया है
HIGHLIGHTS
- स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की पहल पर प्रत्येक विद्यालय और विद्यार्थियों ने इस नवाचार को सफल बनाया है। विद्यार्थियों की लिखी वोट पातियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने भी सराहा है
संबंधित खबरें
इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ के नाम प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला ने यह जानकारी दी।
स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की पहल पर प्रत्येक विद्यालय और विद्यार्थियों ने इस नवाचार को सफल बनाया है। विद्यार्थियों की लिखी वोट पातियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान ने भी सराहा है।
जिला नोडल स्वीप अधिकारी सुश्री सुनीता चौधरी ने बताया कि जिले में शत—प्रतिशत मतदान के लिए ‘वोट पाती‘ लिखाई गई। उन्होंने लेखन के बाद घर पर अपने माता-पिता को अपना मतदान संदेश पढ़कर सुनाया है। पूरी उम्मीद है कि बच्चों की अपील से एक भी परिवार मतदान से नहीं छूटेगा।
उन्होंने जिलेवासियों से 19 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पानी, छाया और व्हीलचेयर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी मतदाता को मतदान में परेशानी नहीं आएगी।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा