सिरोही | शिवगंज (Shivganj) तहसील के माडानी गांव (Madani Village) में एक किसान को रसल वाइपर (Russell Viper) सांप ने डंसा। किसान ने सांप को मारकर प्लास्टिक की थैली में लपेटा और सिरोही ट्रॉमा सेंटर (Sirohi Trauma Center) पहुंचा, जहां समय पर इलाज मिलने से जान बच गई।
Rajasthan : किसान ने रसल वाइपर को मारकर जान बचाई, थैली में लेकर पहुंचा अस्पताल
शिवगंज (Shivganj) तहसील के माडानी गांव (Madani Village) में एक किसान को रसल वाइपर (Russell Viper) सांप ने डंसा। किसान ने सांप को मारकर प्लास्टिक की थैली में लपेटा और सिरोही ट्रॉमा सेंटर (Sirohi Trauma Center) पहुंचा, जहां समय पर इलाज मिलने से जान बच गई।
HIGHLIGHTS
- किसान को रसल वाइपर सांप ने डंसा। किसान ने सांप को मारकर थैली में बंद किया। समय पर इलाज से किसान की जान बची। डॉक्टरों की निगरानी में 48 घंटे रहेगा मरीज।
संबंधित खबरें
घटना का विवरण
यह घटना गुरुवार देर शाम की है।
माडानी गांव में जोराराम देवासी के कृषि खेत में जोराराम पुत्र सोपाराम राणा भील काम कर रहा था।
अचानक एक रसल वाइपर सांप ने उसके पैर में डस लिया।
संबंधित खबरें
सांप को मारकर अस्पताल
सांप के डसते ही जोराराम ने उसे पास रखे पत्थर से मारना शुरू किया।
अधमरा होने पर उन्होंने सांप को एक डबल प्लास्टिक की थैली में लपेटा और जेब में रख लिया।
इसके बाद वह कृषि फार्म हाउस के मालिक जोराराम देवासी के साथ इलाज करवाने के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचा।
समय पर मिला इलाज
तब तक उसके शरीर में काफी जहर फैल चुका था।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता से उनका इलाज शुरू किया।
समय रहते इलाज मिलने से जोराराम की तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है।
रसल वाइपर के अत्यधिक जहरीला होने के कारण मरीज को अगले 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा
thinQ360