जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले मतदान के दौरान जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को घर बैठे मतदान केंद्र पर कतार में मौजूद मतदाताओं की संख्या की जानकारी मिल सकेगी।
लोकसभा चुनाव-2024: मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार - वोटक्यू ट्रैकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति
आगामी लोकसभा चुनाव में अब इन 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मोबाइल पर अपने बूथ पर कतार में लगे मतदाताओं की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
HIGHLIGHTS
- मतदाता अब अपने घर बैठे ही जान सकते हैं अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या वो भी अपने मोबाइल पर। वोटक्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार का आकलन कर सकेंगे
संबंधित खबरें
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीलिमा तक्षक ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता के निर्देशों की अनुपालना में जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की सही और सटीक जानकारी मतदाताओं को घर बैठे मुहैया करवाने के लिए विकसित वोटक्यू ट्रैकर एप को और भी अधिक सुगम्य एवं आमजन के प्रयोग के लिए आसान बनाया गया है।
मतदाता अब अपने घर बैठे ही जान सकते हैं अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या वो भी अपने मोबाइल पर। वोटक्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार का आकलन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर ने जयपुर लोकसभा क्षेत्र में समाहित हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, सांगानेर, बगरू, विद्याधर नगर सहित कुल 8 विधानसभा क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में समाहित झोटवाड़ा विधानसभा के मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटक्यू ट्रैकर मोबाइल एप सरीखे इस नवाचार की शुरुआत की है।
आगामी लोकसभा चुनाव में अब इन 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मोबाइल पर अपने बूथ पर कतार में लगे मतदाताओं की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वोटक्यू ट्रैकर एप पर बीएलओ के द्वारा प्रति आधे घंटे के अंतराल से बूथ पर कुल वोटर्स की संख्या अपडेट की जाएगी। इस जानकारी से आमजन अपनी सुविधा के अनुसार बूथ पर जा कर मतदान करने जा सकेंगे।
संबंधित खबरें
मतदाता इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं वोटक्यू ट्रैकर एप
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि वोटक्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता स्वयं के विधानसभा क्षेत्र एवं भाग संख्या को सेलेक्ट कर अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो कि संबंधित बीएलओ द्वारा समय-समय पर अपडेट की जा रही होगी।
आईओएस आधारित मोबाइल फोन धारक एपल एप स्टोर से वोटक्यू ट्रैकर एप डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड मोबाइल धारक क्यूआर कोड अथवा https://appexperts.net/queueManagement/apk/VoteQ_Tracker_2024_04_12.apk लिंक पर क्लिक करके वोटक्यू ट्रैकर मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
वोटक्यू ट्रैकर एप पर इस तरह जाना जा सकता है बूथ पर कितनी लंबी है कतार
मोबाइल धारक को एप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले वोटक्यू ट्रैकर एप में अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जयपुर अथवा जयपुर ग्रामीण का चयन करना करें। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें जिसके बाद अपने मतदान केन्द्र के भाग संख्या अथवा मतदान केन्द्र के नाम से अपने मतदान केन्द्र चयन कर मतदान केन्द्र पर मौजूद मतदाताओं की सख्यां की जानकारी हासिल की जा सकती है।
इस दौरान एप यूजर लास्ट अपडेशन टाइम भी देख सकेंगे। वोटक्यू ट्रैकर एप पर बीएलओ के द्वारा प्रति आधे घंटे के अंतराल से बूथ पर कुल वोटर्स की संख्या अपडेट की जाएगी।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा