जयपुर | राजस्थान में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कुनबा लगातार बढ़ता दिख रहा है।
राजस्थान में ’AAP’ का बढ़ा कुनबा: पूनमचंद भंडारी आम आदमी पार्टी में शामिल, कहा- आप राजनीति करने नहीं, राजनीति सिखाने आई है
राजस्थान में ’आप’ को एक और नया सदस्य मिल गया है। कानूनविद् पूनमचंद भंडारी (Poonam Chand Bhandari) ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान में ’आप’ को एक और नया सदस्य मिल गया है। कानूनविद् पूनमचंद भंडारी (Poonam Chand Bhandari) ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली है।
संबंधित खबरें
अब राजस्थान में ’आप’ को एक और नया सदस्य मिल गया है। कानूनविद् पूनमचंद भंडारी (Poonam Chand Bhandari) ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली है।
शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने पूनमचंद भंडारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूनमचंद भंडारी ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुकी है।
अब सबकी निगाह आम आदमी पार्टी की तरफ है। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित के लिए काम करती है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।
संबंधित खबरें
पूनमचंद भंडारी को ’आप’ में शामिल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है।
पूनमचंद भंडारी जैसे बड़े कानूनविद् के आम आदमी पार्टी में जुड़ने से पार्टी को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि आप का उदय जनता के हितों के लिए हुआ है इसलिए पूनमचंद भंडारी के पार्टी में जुड़ने से जनहित की लड़ाई लड़ने में काफी मजबूती मिलेगी।
वहीं, पूनमचंद भंडारी ने कहा कि अभी तक राजस्थान में सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी ही थी, जिसके चलते जनता के पास कोई मजबूत विकल्प नहीं था।
राजस्थान में जनता के सामने मजबूत विकल्प ’आप’
अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प जनता के सामने है। अब आम आदमी पार्टी बताएगी कि जनता के हित के लिए राजनीति कैसे की जाती है।
आम आदमी पार्टी जन-जन तक पहुंच रही है, आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चुनाव आते ही याद आई फ्री बिजली
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनचंद भंडारी ने कहा कि पूरे कार्यकाल में सीएम गहलोत को जनता की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव के पहले सीएम गहलोत जनता से बिजली फ्री करने की बात करते हैं, जिसे जनता भी समझ रही है कि ये सब मुख्यमंत्री का चुनावी स्टंट है और दिखावा ज्यादा दिन तक नहीं चलता।
दिल्ली और पंजाब मॉडल पर होगा राजस्थान का विकास
भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जी द्वारा करवाए जा रहे कामों को पूरे देश की जनता जान रही है और उसी दिल्ली म़ॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी विकास कार्य करवाएगी।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा