thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थान नहीं, कांग्रेस का रण: मंत्री खाचरियावास की गहलोत-पायलट खेमे को नसीहत, नहीं माने तो सोनिया गांधी से करेंगे बात

desk desk

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो साफ कह दिया है कि व्यक्तिगत फायदे के लिए कोई भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम ना करें। मैं इस मामले में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत और भी नेताओं से बात करूंगा।

HIGHLIGHTS

  • मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो साफ कह दिया है कि व्यक्तिगत फायदे के लिए कोई भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम ना करें। मैं इस मामले में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत और भी नेताओं से बात करूंगा।
pratap singh khachariyawas advice to gehlot pilot camp will talk to sonia gandhi on party crisis
Pratap Singh Khachariyawas

जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमें के बीच चल रही ताबड़तोड़ बयानबाजी के बीच अब सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी एंट्री मारते हुए नेताओं को नसीहत देने का काम किया है। 

गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो साफ कह दिया है कि व्यक्तिगत फायदे के लिए कोई भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम ना करें।

दरअसल, गहलोत सरकार में कैबीनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आज जन्मदिन है। 

ऐसे में उन्होंने अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें उन्हें बधाई देने कई लोग पहुंचे थे। 

खाचरियावास ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं इस मामले में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत और भी नेताओं से बात करूंगा।

पार्टी हाईकमान से दखल की मांग की है। खाचरियावास ने कहा कि पार्टी हाईकमान को दखल देकर बयानबाजी पर रोक लगवानी चाहिए। 

खाचरियावास ने सभी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी से सीख लेनी चाहिए।

राहुल गांधी के कामों का ही फल है जो कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आई है।

कांग्रेस के काम को तो लोग देश भर में सम्मान दे रहे हैं। ऐसे में नेताओं की आपसी लड़ाई के चलते पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अर्रे! भाजपा ने तो राहुल गांधी के संसद सदस्यता तक छीन ली, उनका मकान छीन लिया, लेकिन जनता का विश्वास नहीं छीन सकी। 

कर्नाटक में राहुल गांधी के चेहरे पर ही जनता ने प्रचंड बहुमत कांग्रेस को दिया है। 

बता दें कि, अपने जन्मदिवस के मौके पर खाचरियावास आज सुबह सबसे पहले प्राचीन बैकुंठनाथ मंदिर पहुंचे थे और वहां गौ माता को हरा चारा खिलाया।

इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

सीएम गहलोत हो या सचिन पायलट जहां भी जाते हैं उन्हें जनता का समर्थन मिलता है।

लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के नेताओं को आपसी मतभेद भुला देने चाहिए और एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए, ताकि कांग्रेस सरकार राजस्थान में फिर से रिपीट हो सके।

आपको बता दें कि प्रताप सिंह खाचरियावास कई बार सीएम गहलोत के अलावा सचिन पायलट की भी तारीफ कर चुके हैं। 

शेयर करें:

ताज़ा खबरें