जयपुर | President Droupadi Murmu Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान की विधानसभा को इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रपति संबोधित करेगा और वो होंगी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मू: पहली बार कोई राष्ट्रपति करेगा संबोधित, होगा 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र, 11 बिल होंगे पेश
राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसी मौके पर महामहिम विधानसभा सदस्यों को अपना संबोधन देगी। इसके बाद राष्ट्रपति का सीकर में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगी।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसी मौके पर महामहिम विधानसभा सदस्यों को अपना संबोधन देगी। इसके बाद राष्ट्रपति का सीकर में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगी।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) राजस्थान विधानसभा पहुचेंगी और अपना अभिभाषण देंगी।
आज से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इसी मौके पर महामहिम विधानसभा सदस्यों को अपना संबोधन देगी।
इसके बाद राष्ट्रपति का सीकर में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
संबंधित खबरें
श्याम बाबा मंदिर में करेंगी पूजा
आज दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खाटू धाम स्थित बाबा श्याम के दर्शन कर आरती करेंगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम भी मंदिर में ही होगा।
15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा
राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र आज से शुरू हो जाएगा। यह राजस्थान की 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है।
सत्र की शुरूआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी स्वागत भाषण देंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जाएंगे।
बता दें कि, विधानसभा का ये सत्र बेहद हंगामेदार होने के आसार है। चुनावी घमासान के बीच विपक्षी पार्टी कई मुद्दों पर गहलोत सरकार को घेरने के लिए हर तरह से तैयार बैठ है।
11 बिल होंगे पेश
इस विधानसभा में सत्र में 11 बिल पेश किए जाएंगे। जिनमें रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल, पेंशन, रोजगार एक्ट, राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, राजस्थान स्टेट मेला प्राधिकरण विधेयक, राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक, बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्युपाय एक्ट 2022 पास करवाए जाएंगे।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा