जयपुर: जयपुर (Jaipur)। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्य सचिव सुधांश पंत (Sudhansh Pant) का दिल्ली (Delhi) तबादला कर दिया गया है। उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव (Secretary, Social Justice and Empowerment) के पद पर नियुक्त किया गया है।
सुधांश पंत : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला, केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर (Jaipur)। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्य सचिव सुधांश पंत (Sudhansh Pant) का दिल्ली (Delhi) तबादला कर दिया गया है। उन्हें केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव (Secretary, Social Justice and Empowerment) के पद पर नियुक्त किया गया है।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला। उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव बनाया गया। नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। पंत ने एक दिन पहले ही बड़े बदलाव का संकेत दिया था।
संबंधित खबरें
केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने यह नियुक्ति दी है।
सुधांश पंत के दिल्ली ट्रांसफर से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
उनकी नियुक्ति 30 नवंबर को मौजूदा सामाजिक न्याय अधिकारिता सचिव अमित यादव की सेवानिवृत्ति के बाद प्रभावी होगी।
संबंधित खबरें
1991 बैच के पंत को 1 जनवरी, 2024 से राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया था।
एक दिन पहले ही दिया था बड़ा संकेत
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को ही सीओएस बैठक के दौरान अफसरों से कहा था कि अपना आचरण सुधारिए।
उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है, आप सब भौचक्के रह जाएंगे।
सचिवालय में दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा था।
इसी बीच देर रात को सुधांश पंत के केंद्र में जाने के नियुक्ति के आदेश जारी हुए।
प्रशासनिक अनुभव
राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत की पहली पोस्टिंग बतौर एसडीओ जयपुर में 1993 में हुई थी।
इसके बाद उन्हें जैसलमेर और झुंझुनूं का कलेक्टर बनाया गया था।
गहलोत सरकार में उनका तीन महीने में ही तीन बार तबादला हुआ था।
भजनलाल सरकार ने उन्हें 1 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनाया था।
अब सुधांश पंत को अचानक दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया है।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा
thinQ360