जयपुर | राजस्थान में पिछले साल उदयपुर जिले में घटित हुए सनसनीखेज कन्हैया लाल हत्याकांड मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
बेटी की शादी की ली जिम्मेदारी: गरमाती सियासत के बीच कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे, ई-रिक्शा में आई नजर
प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की। राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची।
HIGHLIGHTS
- प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की। राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची।
संबंधित खबरें
कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर राजस्थान की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है।
बीते दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उदयपुर रैली में शाह के कन्हैया लाल हत्याकांड पर दिए गए बयान ने प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में जंग छेड़ दी है।
इसी बीच प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शनिवार को एक्शन मोड में दिखाई दी और उन्होंने उदयपुर जाकर कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह से मुलाकात की।
राजे ई-रिक्शा में बैठकर छोटी-छोटी गलियों में होते हुए गवाह राज कुमार शर्मा से मिलने उनके घर पहुंची।
संबंधित खबरें
उदयपुर की ये गलियां आज भी कन्हैया लाल हत्याकांड को याद कर सहम उठती हैं। गत वर्ष उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के गवाह श्री राज कुमार शर्मा जी से मिलने का मन हुआ। इसलिए आज उनके घर गई तथा उनसे व परिवारजनों से मुलाकात की।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसे देखते हुए उनकी… pic.twitter.com/aceL71T5qo
पूर्व सीएम राजे ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि उदयपुर की ये गलियां आज भी कन्हैया लाल हत्याकांड को याद कर सहम उठती हैं।
गत वर्ष उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के गवाह श्री राज कुमार शर्मा जी से मिलने का मन हुआ। इसलिए आज उनके घर गई तथा उनसे व परिवारजनों से मुलाकात की।
बेटी की शादी की ली जिम्मेदारी
सीएम राजे ने आगे कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसे देखते हुए उनकी बिटिया के विवाह की जिम्मेदारी मैंने ली है।
हादसे के बाद से यह परिवार खुद को उबार नहीं पाया है। न्याय दिलाने के लिए हम सब इन परिवारों के साथ खड़े हैं।
आपको बता दें कि, राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या को एक बरस बीत चुका है। 10 जून 2022 को दो आरोपियों ने कन्हैया लाल का गला रैत दिया था।
अब इसलिए गरमाया गई राजनीति
अमित शाह के सभा में संबोधन के बाद सीएम अशोक गहलोत ने गृहमंत्री पर निशाना साधा और उनकी बातों की झूठा बताया।
जिसमें शाह ने कहा था कि, कन्हैयालाल के हत्यारों को हमने पकड़ा है, आप तो गिरफ्तार भी नहीं करना चाह रहे थे। आरोपियों को एनआईए ने पकड़ा।
जबकि, सीएम गहलोत का कहना है हत्यारों को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा है।
ऐसे में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कन्हैयालाल हत्याकांड पर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा