नूंह | Nuh violence case: पिछले कई दिनों से चर्चा में चल रहा हरियाणा का नूंह एक बार फिर से बड़ी सुर्खियों में आ गया है।
नूंह में एक बार फिर से इंटरनेट बंद कर दिया है और धारा 144 लागू कर दी गई है।
जुमे की नमाज घरों से: कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, नूंह में फिर इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू
नूंह में एक बार फिर से इंटरनेट बंद कर दिया है और धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने ये कदम नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान (Maman Khan) की गिरफ्तारी के बाद उठाया है।
HIGHLIGHTS
- नूंह में एक बार फिर से इंटरनेट बंद कर दिया है और धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने ये कदम नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान (Maman Khan) की गिरफ्तारी के बाद उठाया है।
संबंधित खबरें
दरअसल, पुलिस और प्रशासन ने ये कदम नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान (Maman Khan) की गिरफ्तारी के बाद उठाया है। उनके खिलाफ नूंह हिंसा को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जुमे की नमाज घरों से अता करने के निर्देश
कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी को लेकर माहौल खराब होने की आशंका के चलते नूंह में 16 सितंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया।
इसी के साथ शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को भी घरों में अता करने का निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि गुरुवार को विधायक मामन खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से ही हरियाणा के नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मामन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एहतियातन तौर पर ये सभी पाबंदिया लगाई है।
Nuh violence case: Congress MLA Mamman Khan to be produced in court today
Read @ANI Story | https://t.co/Gizgl1pWXz#NuhViolence #MammanKhan #Haryana #Nuh pic.twitter.com/OLWQrZKx7G
31 जुलाई को हुई थी नूंह हिंसा
आपको बता दें कि 31 जुलाई को नूंह भयानक हिंसा का गवाह बन चुका है। यहां ब्रजमंडल यात्रा को रोकने को लेकर हुई भीषण हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें होमगार्ड के दो जवान भी शामिल थे।
कई दुकानों-मकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। तब नूंह में कई दिनों तक कर्फ्यू लगाया गया था और इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया था।
इसके बाद बीते दिनों ही नूंह हिंसा को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू मानेसर को भी गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद अब फिरोजपुर-झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया गया है।
ताज़ा खबरें
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK