जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी पर स्थित विश्व की सबसे ऊंची "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)" पहुंचे। उन्होंने वहां नर्मदा के साधु द्वीप पर स्थित 182 मीटर की ऊंचाई वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा (statue) को नमन करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की।
लौह पुरुष पटेल: राज्यपाल मिश्र विश्व की सबसे ऊंची "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" पहुंचे
राज्यपाल ने कहा,लौह पुरुष पटेल की प्रतिमा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करती है |
HIGHLIGHTS
- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनूपम उदाहरण है
- दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष (iron man) सरदार वल्लभभाई पटेल की समृति को अक्षुण के लिए रखने भारत सरकार ने यह बड़ी पहल की है।

मिश्र ने विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतमाला (mountain range) के बीच खूबसूरत हरियाली और मनमोहक नज़ारों में दुनिया की सबसे बड़ी इस प्रतिमा (statue) को पर्यटन (Tourism) की दृष्टि से भी नायाब बताया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करती लौह पुरुष (iron man) सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अनूपम उदाहरण है। राज्यपाल ने बाद में सरदार सरोवर बांध भी देखा।
संबंधित खबरें

राज्यपाल के प्रतिमा स्थल पहुंचने पर "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी" एकता नगर के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। अधिकारियों ने उन्हें इस दौरान दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा (the largest statue) निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल को "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी (Statue of Unity Area Development and Tourism Governance Authority)"द्वारा सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा का प्रतिरूप और इससे संबद्ध पुस्तक भेंट की गई।
ताज़ा खबरें
जालोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, टायर पंक्चर कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ