सिरोही जिले के माउंट आबू में राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगॉव में मतदान शुरू हो गया है।
माउंट आबू : Rajasthan के highest polling booth पर कैसा चल रहा है चुनाव
सिरोही जिले के माउंट आबू में राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगॉव में मतदान शुरू हो गया है। लोकतंत्र के महा उत्सव के तहत यहां पर मतदाता अपने मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- सिरोही जिले के माउंट आबू में राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगॉव में मतदान शुरू हो गया है।
- लोकतंत्र के महा उत्सव के तहत यहां पर मतदाता अपने मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
संबंधित खबरें
लोकतंत्र के महा उत्सव के तहत यहां पर मतदाता अपने मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
शेरगांव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया है। पहले शेरगांव के मतदाता 10 किलोमीटर दूर पैदल चलकर उतरज गांव मतदान करने के लिए आते थे, जिसको लेकर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन निर्वाचन विभाग में इस बार उनकी सहूलियत को देखते हुए शेरगांव में ही मतदान केंद्र बनाया है.
इसके बाद यहां के मतदाताओं में भी खुशी देखी जा रही है। शेरगांव के मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान दल को करीब 17 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा ।
माउंट आबू के गुरु शिखर से उन्हें पैदल चलकर शेरगांव के मतदान केंद्र पर आना पड़ा। लेकिन मतदान दल को भी इस बात की खुशी है कि वह राजस्थान के सबसे उंचे मतदान केंद्र शेरगॉव जोकि निर्वाचन विभाग की ओर से पहली बार बनाया गया है, उसपर मतदान करवाने के लिए पहुंचे हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया